1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः सितारगंज सेंट्रल जेल से कैदी फरार, हड़कंप, आजीवन कारावास की काट रहा था सजा

उत्तराखंडः सितारगंज सेंट्रल जेल से कैदी फरार, हड़कंप, आजीवन कारावास की काट रहा था सजा

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज केंद्रीय जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी अचानक फरार हो गया। जिससे जेल सहित पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फरार कैदी की तलाश में पुलिस जंगल और वाहनों में सघन अभियान चलाए हुए है।

By Rakesh 

Updated Date

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज केंद्रीय जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी अचानक फरार हो गया। जिससे जेल सहित पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फरार कैदी की तलाश में पुलिस जंगल और वाहनों में सघन अभियान चलाए हुए है।

पढ़ें :- चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित, जानिए पूरी जानकारी

हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी सितारगंज की केंद्रीय जेल प्रशासन की आखों में धूल झोंककर फरार हो गया। जैसे ही मामले की सूचना जेल प्रशासन को लगी वैसे ही हड़कंप मच गया। पुलिस फरार सजायाफ्ता कैदी की तलाश में जुट गई है।

करीब ढाई साल से सितारगंज सेंट्रल जेल में बिचई (नानकमत्ता) कैदी हत्या की सजा काट रहा था। सितारगंज, नानकमत्ता, किच्छा, रुद्रपुर और पंतनगर थाना पुलिस वाहनों और जंगलों में फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई है।

एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया कि जेल प्रशासन ने कैदी के फरार होने की सूचना दी है। कैदी की खोजबीन के लिए टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फरार कैदी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

पढ़ें :- Investment के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा, आप भी हो जाए सतर्क
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com