Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश में जबलपुर से चुनावी शंखनाद, प्रियंका ने दी काम की गारंटी

मध्यप्रदेश में जबलपुर से चुनावी शंखनाद, प्रियंका ने दी काम की गारंटी

By Rajni 

Updated Date

जबलपुर।  कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित है। पार्टी ने अब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर पहुंचीं।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

यहां उन्होंने ग्वारीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ करीब 20 मिनट तक मां नर्मदा की पूजा-आरती की। इसके बाद आयोजित सभा में प्रियंका ने यहां की जनता को काम की गारंटी दी। कहा कि आज मैं कुछ गारंटी दे रही हूं। वह गारंटी, जो हम 100 प्रतिशत पूरा करेंगे। यही वादा हमने कर्नाटक में किया था। वहां की सरकार ने पहली कैबिनेट में ही इसका बिल पास कर दिया।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में  हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर 1000 का नहीं, 500 रुपए का मिलेगा। 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और 200 यूनिट हॉफ रहेगी। मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। इसके अलावा कमलनाथ की सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए थे। बचे हुए किसानों की कर्जमाफी का काम भी पूरा करेंगे। कहा कि आपके साथ पिछले 18 साल से गलत हो रहा है।

धन बल से जनादेश को कुचलने का लगाया आरोप

आप लोगों का इस्तेमाल हो रहा है। आपका शोषण हो रहा है। धन बल से जनादेश को कुचला जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि पिछली बार यहां की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी, लेकिन जोड़-तोड़ और पैसे से भाजपा के लोगों ने हमारी सरकार तोड़ी और अपनी बना ली। प्रियंका ने जनसभा में भ्रष्टाचार, घोटाले और महंगाई के मुद्दे भी उठाए।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

बोलीं- इन्होंने महाकाल को भी नहीं छोड़ा। वहां हवा में मूर्तियां उखड़कर गिर गईं। 225 महीनों की सरकार में इन्होंने 220 घोटाले किए हैं। यानी तकरीबन हर महीने एक नया घोटाला किया है। मैं आपसे वोट मांगने नहीं आई हूं, मैं आपसे जागरूकता मांगने आई हूं। आपके पास 6 महीने हैं। इन 6 महीनों में देखिए, कांग्रेस की सरकारें अपने प्रदेश में क्या कर रही हैं? अपना वोट अपने लिए डालिए।

Advertisement