Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab News: CM भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार के लगे थे गंभीर आरोप

Punjab News: CM भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार के लगे थे गंभीर आरोप

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Chandigarh News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री फ़ौजा सिंह के इस्तीफा देने की खबर सामने आई है,पंजाब की भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस फैसले के पीछे निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि मैं आम आदमी पार्टी का वफादार सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा,कैबिनेट मंत्री फ़ौजा सिंह का पिछले साल 11 सितंबर को कथित भ्रष्टाचार का एक ऑडियो वायरल हुआ था, इस ऑडियो को खुद उनके ओएसडी तरसेम कपूर ने लीक किया था.

पढ़ें :- राजस्थान के बाद पश्चिम बंगाल में सीएम भजनलाल शर्मा का जादु, रोड शो में उत्साहित दिखी जनसभा

जिसे लेकर विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर फौजा सिंह सरारी का बचाने का आरोप लगा रहा था,इसलिए कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी को भ्रष्टाचार के आरोप के चलते कैबिनेट मंत्री का पद छोड़ना पड़ा है. सूत्रों की मानें तो पंजाब सरकार की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना है. कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं और कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है, फौजा सिंह के इस्तीफे को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार में नए चेहरों को मंत्री बनने का मौका दे सकती है. सूत्रों की मानें तो आज शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं और राजभवन में एक सादे समारोह में नई मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. पिछले साल 11 सितंबर को फौजा सिंह सरारी के कथित भ्रष्टाचार का एक ऑडियो वायरल हुआ था. इस ऑडियो को खुद उनके ओएसडी तरसेम कपूर ने लीक किया था. इसके बाद से ही सरारी को लेकर आम आदमी पार्टी सवालों के कठघरे में थी. विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर फौजा सिंह सरारी का बचाने का आरोप लगा रहा था.

Advertisement