1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. राघव की हुईं परिणीति, कहा- अब मिस्टर एंड मिसेज कहलाएंगे

राघव की हुईं परिणीति, कहा- अब मिस्टर एंड मिसेज कहलाएंगे

सांसद राघव चड्‌ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक दूजे के हो चुके हैं। परिणीति ने शादी के बाद कहा, सपना पूरा हुआ अब मिस्टर एंड मिसेज कहलाएंगे। दोनों ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में फेरे लिए। जिसके पहले दोपहर एक बजे राघव की सेहराबंदी हुई।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। सांसद राघव चड्‌ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक दूजे के हो चुके हैं। परिणीति ने शादी के बाद कहा, सपना पूरा हुआ अब मिस्टर एंड मिसेज कहलाएंगे। दोनों ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में फेरे लिए। जिसके पहले दोपहर एक बजे राघव की सेहराबंदी हुई। दोपहर 3 बजे 18 बोट्स में बारात ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंची थी।राघव के स्पेशल बोट शाही अंदाज में सजाई गई थी।जिसका डेकोरेशन शादी की थीम पर पर्ल व्हाइट रखा गया था।

पढ़ें :- युवा देश, बूढ़ी संसद? भारत को चाहिए सोच में भी पीढ़ीगत बदलाव

दूल्हे राघव ने क्रीम कलर की शेरवानी तो वहीं दुल्हन परिणीति ने भी उसी रंग का लहंगा पहना था। होटल लीला पैलेस में शाम 4 बजे वरमाला हुई। इसके बाद राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचें और परिणीति के साथ फेरे लिए।

फेरों के बाद राघव अपनी दुल्हन परिणीति को विटेंज कार में लेकर महाराज सुइट तक पहुंचे। इससे पहले परिणीति ने दोनों भाई और माता-पिता से गले लगकर विदाई ली।इसके साथ ही शादी के बाद परिणीति और राघव ने अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। इसमें राघव काले रंग के सूट और परिणीति पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थी।

बता दें कि राघव और परिणीति की शादी में राजस्थानी और पंजाबी कलचर के हिसाब से सभी अरेंजमेट्स किए गए थे। बारात में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को राजस्थानी साफा पहनाया गया था। जो कि इवेंट कंपनी ने स्रेशल तौर पर उदयपुर में ही तैयार करवाए थे।

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com