Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के कई इलाकों में बरसात, सुबह से बादल छाए रहने के साथ निकली धूप, बढ़ी भारी उमस

लखनऊ के कई इलाकों में बरसात, सुबह से बादल छाए रहने के साथ निकली धूप, बढ़ी भारी उमस

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। लखनऊ में शनिवार सुबह से बादल छाए रहे। सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे। इसके बाद कई इलाकों में बरसात शुरू हो गई। इस दौरान उमस भरी गर्मी पड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वी हवाओं का असर भी सुबह से बना हुआ है। दोपहर 12 बजे शहर का तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। इस दौरान एक से दो बार बारिश के भी आसार हैं।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया । यह 0.8 डिग्री अधिक रहा। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी जबकि न्यूनतम आर्द्रता 62 फीसदी दर्ज की गई।

बीती रात हुई 22.4 मिलीमीटर बरसात

लखनऊ में गुरुवार रात में तेज बरसात हुई। इस दौरान 22.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हनुमान सेतु क्षेत्र में सबसे अधिक 47.9 मिलीमीटर और एयरपोर्ट क्षेत्र में 31.3 मिलीमीटर बरसात हुई है। लखनऊ में इस सीजन जुलाई के महीने में एक दिन में यह सबसे अधिक बरसात का रिकॉर्ड है।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल

जबकि इस दौरान औसत बारिश 6.4 मिनी होती है। यह सामान्य बारिश से 250 फीसदी अधिक है। लखनऊ में 1 जून से अभी तक 176.3 फीसदी बारिश हुई है। सामान्य तौर पर इस दौरान 273.5 फीसदी बारिश होती है यह सामान्य बारिश से 36 फीसदी कम है।

जुलाई का तापमान डिग्री सेल्सियस में

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

26 जुलाई। 35.9 डिग्री 26.6 डिग्री

25 जुलाई 36.5 डिग्री 27.1 डिग्री

पढ़ें :- प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केक काटकर PM मोदी का मनाया जन्मदिन

24 जुलाई 34.3 डिग्री 28.8 डिग्री

23 जुलाई 38.5 डिग्री 29.3 डिग्री

22 जुलाई 36.8 डिग्री 29.7 डिग्री

21 जुलाई 36.4 डिग्री 29.5 डिग्री

20 जुलाई 37.2 डिग्री 26.6 डिग्री

19 जुलाई 37.3 डिग्री 28.9 डिग्री

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री

18 जुलाई 37 डिग्री 29.7 डिग्री

17 जुलाई 34.4 डिग्री 29 डिग्री

16 जुलाई 37.8 डिग्री 29.8 डिग्री

15 जुलाई 36.8 डिग्री 29 डिग्री

14 जुलाई 35.3 डिग्री 27 डिग्री

13 जुलाई 33.4 डिग्री 27.1 डिग्री

12 जुलाई 36 डिग्री 27.5 डिग्री

पढ़ें :- योगी सरकार में महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, साढ़े 9 साल में 10 हजार से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

11 जुलाई 36.5 27.4 डिग्री

10 जुलाई 37.9 डिग्री 28.4 डिग्री

9 जुलाई 36.5 डिग्री 28.6 डिग्री

8 जुलाई 34 डिग्री। 25 डिग्री

7 जुलाई 31.1 डिग्री 25 डिग्री

6 जुलाई 32.7 डिग्री 26.2 डिग्री

5 जुलाई 32.8 डिग्री 27.5 डिग्री

4 जुलाई 32.2 डिग्री 27.5 डिग्री

3 जुलाई 30 डिग्री 27.5 डिग्री

2 जुलाई 32.3 डिग्री 27.5 डिग्री

1 जुलाई 33.6 डिग्री 27.5 डिग्री

आने वाले 4 दिनों तक लखनऊ का तापमान

दिनांक न्यूनतम अधिकतम

28 जुलाई 36 डिग्री 28 डिग्री

29 जुलाई 35 डिग्री 28 डिग्री

30 जुलाई 35 डिग्री 28 डिग्री

31 जुलाई 34 डिग्री 27 डिग्री

Advertisement