Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand News : झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी ने किया नामांकन

Jharkhand News : झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी ने किया नामांकन

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 31 मई। Jharkhand news Rajya sabha – झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए झामुमो उम्मीदवार माजी ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद महुआ माजी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनको राज्यसभा टिकट देकर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है। अब तक झारखंड में किसी भी पार्टी ने महिला को राज्यसभा के लिए टिकट देने का काम नहीं किया।

पढ़ें :- Asian Games : CM हेमंत सोरेन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारंखडी खिलाड़ियों से मिले

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट देने का कभी संकेत नहीं दिया था। उम्मीदवार घोषित होने पर खुशी एवं आश्चर्य दोनों हुआ। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि वे पहले दिन से ही कह रहे थे कि पार्टी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार देगी। कांग्रेस की नाराजगी पर कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। महुआ माजी के नामांकन दाखिल के मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके साथ विधानसभा परिसर पहुंचा था।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्टीफन मरांडी, झामुमो कोटे के सभी मंत्री, विधायक सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement