Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Rape Victim Girl : दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने दिया बेटे को जन्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Rape Victim Girl : दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने दिया बेटे को जन्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

हिसार , 30 जनवरी। दुष्कर्म पीड़ित एक किशोरी ने बेटे को जन्म दिया है। इस मामले से प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। हिसार पुलिस ने आनन-फानन में जिले के एक ईंट भट्टे के ड्राइवर राकेश उर्फ काकू के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

पीड़िता का परिवार फिलहाल भिवानी में रह रहा है। इस पूरी घटना के संबंध में हिसार पुलिस को पीड़ित परिवार ने शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक किशोरी अपने परिवार के साथ अप्रैल 2021 में हिसार के एक भट्ठे पर काम करती थी। भट्ठे के ड्राइवर राकेश उर्फ काकू ने उसके साथ झुग्गी के बाहर रात को दुष्कर्म किया था। जिसके बाद राकेश वहां से भाग गया। कुछ दिन बाद पीड़ित और उसके परिवार ने भी भट्ठा छोड़ दिया और भिवानी के एक ईंट भट्ठे पर चले गए और वहां रहने लगे।

पीड़िता ने बेटे को दिया जन्म

शिकायत के मुताबिक किशोरी के पेट में कई बार तेज दर्द हुआ पर उसने किसी से जिक्र नहीं किया। ज्यादा दर्द होने पर 25 जनवरी को उसे अस्पताल ले जाया गया। तब डॉक्टर ने बताया कि वो गर्भवती है। 3 दिन पहले उसने बेटे को जन्म दिया। हिसार पुलिस का कहना है कि ड्राइवर राकेश उर्फ काकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा
Advertisement