Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘देश को दें जवाब…’, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम की टिप्पणी को लेकर भड़के रविशंकर

‘देश को दें जवाब…’, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम की टिप्पणी को लेकर भड़के रविशंकर

By HO BUREAU 

Updated Date

'देश को दें जवाब...', पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम की टिप्पणी को लेकर भड़के रविशंकर

PM Modi on Dimagi Naxals : भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता होने के बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का संदर्भ समझना चाहिए था। वे रविवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे।

पढ़ें :- मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, कहा - 'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्रगान'

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का रोडमैप देश के सामने रखा। प्रधानमंत्री ने युवाओं, किसानों और समाज के सभी वर्गों की बात करते हुए कहा था कि सरकार ने माओवाद और नक्सलवाद को समाप्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। कुछ लोग अब भी मानसिक रूप से नक्सली सोच रखते हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के इसी बयान पर चिदंबरम ने कहा, “पीएम मोदी, मैं भी दिमागी रूप से नक्सली हूं।” उन्होंने सवाल किया कि चिदंबरम को बताना चाहिए कि इस टिप्पणी का क्या मतलब है। चिदंबरम राज्यसभा सांसद होने के साथ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और देश के पूर्व गृह मंत्री भी रहे हैं। ऐसे में उनसे अधिक जिम्मेदारी और गंभीरता की अपेक्षा की जाती है।

‘माओवाद और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता…’

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों के कारण देश में माओवाद और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है। बस्तर समेत उन क्षेत्रों में आज तिरंगा लहरा रहा है, जहां कभी माओवादियों का प्रभाव था। उन्होंने कहा कि वह स्वयं छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे हैं और उन इलाकों में जाकर स्थिति को करीब से देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का एक पूरा इकोसिस्टम माओवाद और नक्सलवाद के प्रति नरम रवैया रखता रहा है।

यह भी पढ़ें : दिल्लीवालों के लिए बड़ी राहत, मार्च 2027 तक पानी के पुराने बिल पर LPSC100% माफ, बढ़ाई समय – सीमा

पढ़ें :- "वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया था...", राजस्थान में बोले अमित शाह

उन्होंने कहा कि ‘दिमागी नक्सल’ और ‘अर्बन नक्सल’ इसी मानसिकता के अलग-अलग रूप हैं। रविशंकर प्रसाद ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र और चुनाव के रास्ते को चुनौती देने वाले माओवादी हिंसा का सहारा लेते थे। इसके बावजूद भाजपा ने लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखा।

रविशंकर ने वंदे मातरम् को लेकर भी कांग्रेस को घेरा

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के कार्यक्रम में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा वंदे मातरम् के गायन को लेकर आपत्ति जताना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका का दावा करने वाली कांग्रेस के नेतृत्व द्वारा राष्ट्रगीत का तिरस्कार किया जाना गंभीर विषय है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस को वंदे मातरम् के प्रति अपने रवैये को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चिदंबरम के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की मानसिकता का प्रमाण बताया।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- 'PM मोदी ने विपक्ष के नेताओं को नहीं कहा 'दिमागी नक्सली...', किरेन रिजिजू का बयान

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

Advertisement