1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः तीन दिन से अधंरे में रामनगरवासी, बिजली-पानी न मिलने से फूटा लोगों का गुस्सा, अधीक्षण अभियंता से नोकझोंक

उत्तराखंडः तीन दिन से अधंरे में रामनगरवासी, बिजली-पानी न मिलने से फूटा लोगों का गुस्सा, अधीक्षण अभियंता से नोकझोंक

उत्तराखंड के रामनगर स्थित विद्युत सब स्टेशन में लगे एक ट्रांसफार्मर में अचानक फाल्ट होने के बाद 3 दिन से शहर की विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित है। जिसके बाद से नगर की पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई है।

By Rakesh 

Updated Date

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर स्थित विद्युत सब स्टेशन में लगे एक ट्रांसफार्मर में अचानक फाल्ट होने के बाद 3 दिन से शहर की विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित है। जिसके बाद से नगर की पेयजल आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई है। भीषण गर्मी में बिजली और पानी ना होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

3 दिन पूर्व विद्युत सब स्टेशन घास मंडी में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक फाल्ट हो गया था। जिसके बाद से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। विभाग के अधिकारियों द्वारा शहर में सभी क्षेत्रों को थोड़ी थोड़ी देर विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई थी। लेकिन कल रात से फिर एक बार विद्युत आपूर्ति ठप होने से शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट गया और भारी संख्या में लोग विद्युत सब स्टेशन पहुंच गए।

जहां लोगों की वहां मौजूद अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा के साथ तीखी नोकझोंक हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी कोई भी संतोषजनक जवाब जनता को नहीं दे रहे हैं। लोगों ने स्थानीय विधायक पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की गंभीर समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि पूरी तरह गायब हैं।

उन्होंने कहा कि शहर में बिजली और पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अपने घरों में बैठे हैं। अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने बताया कि जिस ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ था, उसके बदले नया ट्रांसफार्मर आ गया है, जिसे लगाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज शाम तक नगर की विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

पढ़ें :- अंकिता की आवाज़ अदालत तक पहुँची: जब जनदबाव ने CBI जांच का रास्ता खोला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com