कानपुर में शनिवार रात बड़ा हादसा सामने आया है. हादसे में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्ऱॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं. घटना के बाद से मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया .
पढ़ें :- 'विपक्षी दल सत्ता से दूर हुए हैं, लेकिन...', डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हमला
Distressed by the tractor-trolley mishap in Kanpur. My thoughts are with all those who have lost their near and dear ones. Prayers with the injured. The local administration is providing all possible assistance to the affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) Octobe
r 1, 2022
हादसे में मरने वालों में 9 बच्चे, 12 महिलाएं और 5 किशोर शामिल हैं.मौके पर एक दर्जन एम्बुलेंस बुलानी पड़ीं. शवों को सीएचसी घाटमपुर भेजा गया.घायलों को हैलट अस्पताल भिजवाया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों का उचित इलाज करने के आदेश दिए हैं. सुबह ड्योढी घाट पर सभी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
पढ़ें :- हर घर तिरंगा अभियान, प्रयागराज में निकली तिरंगा यात्रा, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने की शिरकत
कस्बे के कोरथा गांव में रहने वाले राजू निषाद के एक साल के बेटे का मुंडन संस्कार था. शनिवार सुबह 11 बजे राजू ट्रैक्टर ट्रॉली से निषाद समुदाय के 50 लोगों को लेकर उन्नाव के बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गया था. इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे. मुंडन के बाद दोपहर तीन बजे सभी लोग वाहपस गांव के लिए निकले थे.घायल एक महिला ने बताया कि गांव लौटने के दौरान रास्ते में देसी शराब का ठेका पड़ा. यहां ट्रैक्टर रोककर सभी पुरुषों ने शराब पी. इसके बाद राजू ने ट्रैक्टर तेजी से चलाना शुरू कर दिया. महिला के मुताबिक कई बार उसे टोका भी गया पर माना नहीं. हरदेव बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और किनारे खड्ड में जा गिरा. बताया जा रहा है कि इसमें बारिश का पानी भरने के कारण यह तालाब के रूप में बदल चुका था. हादसे की सूचना पर कमिश्नर, डीएम, एसपी कानपुर आउटर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गड्ढे से लोगों के शव किसी तरह निकालने शुरू किए.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और गंभीर घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.
जनपद कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है।
जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है.
पढ़ें :- 'दो दिन की चर्चा में न प्रधानमंत्री आए, न गृह मंत्री आए...', गौरव गोगोई का बयान
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 1, 2022