लखनऊ। लखनऊ के मोहनलालगंज में घर में चोरी करने घुसा एक चोर संदिग्ध घायल हो गया। उसे गोली लगी है। सुबह जब घर के लोगों ने छत पर खून देखा, तो पुलिस को सूचना दी। घटना भेदुवा गांव की है।
पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग
कहा जा रहा है कि मकान मालिक को आहट सुनाई दी, इससे चोर घबरा गए। आशंका है कि इसी हड़बड़ाहट में बदमाशों ने अपने ही साथी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल को लेकर बदमाश बिना चोरी किए मौके से फरार हो गए।
घटनास्थल पर खून के निशान मिले हैं। खून के धब्बे घर की छत से लेकर जिस रास्ते से बदमाश भागे हैं वहां तक दिखाई दे रहा है। इससे स्पष्ट है कि घटना के बाद घायल बदमाश को लेकर भागने में उन्हें काफी मुश्किल हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है।