Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : उपचुनाव में आप का सपा को समर्थन, कहा – बंटो नहीं, मिलकर भाजपा को हराओ और …

UP : उपचुनाव में आप का सपा को समर्थन, कहा – बंटो नहीं, मिलकर भाजपा को हराओ और …

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने सोमवार से सदस्यता अभियान शुरू किया। इस दौरान यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा- भाजपा सिर्फ झूठ का कारोबार कर रही है। पुलिस पूरी तरह से क्रूर और तानाशाह हो गई है। लखनऊ में मोहित पांडेय की हत्या हो या अमन गौतम की मौत।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

उन्होंने कहा कि रायबरेली में फौजी के साथ जिस तरीके से पुलिस वालों ने बर्बरता की है। ये सरकार की विफलता है। उत्तर प्रदेश की पुलिस बेलगाम हो चुकी है। मुख्यमंत्री कार्रवाई करने के बजाय पुलिस को संरक्षण दे रहे हैं। संविधान और आरक्षण को खतरे में बताते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

देश विरोधी पार्टी भाजपा

उप चुनाव में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के पोस्टर कहा कि दलित, पिछड़ों के खिलाफ भाजपा में नफरत है। संविधान, आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। बटों नहीं, मिलकर भाजपा को हराओ। हम लोग जेल से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा देश विरोधी पार्टी है। असम के सीएम, झारखंड में क्या बोल रहे हैं? संविधान के खिलाफ बात, नफरत फैलाने की बात। इस पार्टी की मान्यता रद्द होनी चाहिए।

भाजपा का हराना है

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल

संजय सिंह ने कहा कि संघ में कोई दलित, पिछड़ा, आदिवासी प्रमुख नहीं बना। अपने संगठन में 60, 70 फीसदी का प्रतिनिधित्व नहीं देते। मंदिर के उद्घाटन में, पूजन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया। हिंदू की परिभाषा तो बताएं, ये लोग। कहा कि उपचुनाव में हम सपा के लिए प्रचार करेंगे। मिलकर भाजपा को हराना है।

Advertisement