Parliament Session Live: संसद में गौतम अडानी के नाम पर हंगामा मचा है. आज भी दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा के साथ नारेबाजी की.लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान लगातार विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते रहे.’वी वॉन्ट जेपीसी’ के नारे लगे. वहीं, राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया. इसपर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि विपक्षी सदस्यों ने जो नोटिस दिए हैं, वे नियमानुरुप नहीं हैं
पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट
हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप की मार्केट वैल्यू लगातार गिर रही है. मामले पर विपक्ष ने एकजुट होकर चक्रव्यूह रचा है. राज्यसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चैंबर में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई. इसमें आगे की रणनीति बनी. संसद के भीतर विपक्ष इसपर चर्चा की मांग कर रहा है. लोकसभा और राज्यसभा में गौतम अडानी से जुड़े मसले पर चर्चा के लिए विपक्षी सदस्यों ने नोटिस दिए.
अडाणी मसले पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
राज्यसभा 2.30 बजे तक स्थगित की
संसद के उच्च सदन में भी अडानी ग्रुप के मसले पर हंगामा हुआ. सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों से कहा कि सदन में चर्चा तभी हो सकती है जब शांति रहे. उन्होंने कहा कि नियम 267 के तहत नोटिस में बार-बार गड़बड़ियां हो रही हैं. उन्होंने कहा कि सदन में रोज-रोज यही नजारा देखने को मिल रहा है. इसके बाद सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक स्थगित कर दी.
पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस
हंगामे के चलते लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित
स्पीकर ओम बिरला राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के लिए विपक्षी सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ‘नारेबाजी करना सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं है.’ हंगामा जारी रहने पर स्पीकर ने लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया.