सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बिहार में एक अच्छा मौका है, बिहार के सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर भर्ती निकली है.यह भर्तियां क्लर्क, स्टेनोग्राफर, रीडर और चपरासी के पदों के लिए है.आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है. कैंडिडेट्स 16 सितंबर को जारी होने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है.नोटिफिकेशन व्यवहार न्यायालय पटना की ऑफिशियल वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/patna पर जारी किया जाएगा. यदि कोई भी अभ्यर्थी एक से अधिक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा. जानकारी के मुताबिक कैंडिडेट्स इन पदों पर भर्ती के लिए 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं.
पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी
सिविल कोर्ट में अधिकांश पदों पर भर्ती के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. वहीं चपरासी के पदों के लिए कम से कम मैट्रिक पास होना चाहिए.इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा और शैक्षिक योग्यता के विषय में जल्द ही वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी.