Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. तिहाड़ जेल में फुट मसाज करवाते दिखे केजरीवाल सरकार के मंत्री Satyendra Jain- देखें वीडियो

तिहाड़ जेल में फुट मसाज करवाते दिखे केजरीवाल सरकार के मंत्री Satyendra Jain- देखें वीडियो

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Satyendra Jain foot message in jail: अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के नेता और आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर जांच एजेंसी ईडी ने पिछले दिनों कोर्ट में शिकायत की थी कि उन्हें जेल के अंदर वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है. हेड, फुट और बैक मसाज जैसी सुविधाओं के साथ अन्य सहूलियतें दी जा रही हैं. अब इसी दावे से संबंधित नए सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसमें जैन जेल के अंदर मसाज सुविधा का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इंडिया डॉट कॉम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है लेकिन सोशल मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो को तिहाड़ जेल का बताया जा रहा है.

पढ़ें :- झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, पॉलीटेकनिक छात्रों की इंटर्नशिप से लेकर स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास तक मुहर

यहाँ देखें video:

बता दें कि वीडियो के अनुसार, यह फुटेज 13 सितंबर दोपहर एक बजकर 11 मिनट की है. फुटेज के बाईं तरफ सेल नंबर 1 ए ब्लॉक नजर आ रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन इसी ब्लॉक में हैं. इस फुटेज में जैन बिस्तर पर आराम फरमाते हुए नजर आ रहे हैं, उनके हाथ में कुछ कागज हैं जिन पर वह लगातार निगाह बना रहे हैं, दूसरी तरफ मसाज कर रहा शख्स लगातार उनके पैरों को दबा रहा है. वह एक तेल उनके पैर पर लगा रहा है.

पता चला है कि, इसके अलावा इस सेल में कुछ और सुविधाओं के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. जैसे कि एक तकिया जैन के सिर के पीछे लगी है, जबकि एक उनके बाएं हाथ की तरफ रखी हुई है. इसके अलावा एक कुर्सी पर मसलन भी दिखाई दे रहा है. सेल में डस्टबिन से लेकर पैक्ड पानी की बोतलें भी दिखाई दे रही हैं. जैन की बाईं ओर जो तकिया रखी है उस पर एक रिमोट भी नजर आ रहा है. हालांकि आकृति को देखकर सही अनुमान लगाना मुश्किल है.

बताते चलें कि जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने कोर्ट में शिकायत करते हुए सीसीटीवी फुटेज सौंपे थे. इसके बाद इस मामले पर जमकर राजनीतिक बयानबाजी हुई थी.

पढ़ें :- चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र बना रहा पॉलिसी फ्रेमवर्क
Advertisement