1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग से सनसनी, मची अफरा-तफरी

तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग से सनसनी, मची अफरा-तफरी

देश की राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में बुधवार को गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में बुधवार को गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पढ़ें :- मशहूर फिल्म निर्माता संदीप कपूर के साथ 50 लाख की धोखाधड़ी, अच्छे रिटर्न का ख्वाब दिखाकर बिल्डिंग निर्माण में कराया निवेश  

बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गोलीबारी की घटना हुई। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला कि वकीलों की आपस में बहस हुई थी। इसके बाद दो अलग-अलग गुटों ने हवा में गोलीबारी की थी। घटना में किसी को भी नुकसान नहीं हुआ है। इस समय स्थिति सामान्य है। इससे पहले भी दिल्ली की कोर्ट में फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं।

अप्रैल महीने में भी साकेत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इसके बाद भी कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे। तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के बीच आपस में फायरिंग हुई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com