Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सियासतः शिवपाल का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं BJP नेता

सियासतः शिवपाल का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं BJP नेता

By HO BUREAU 

Updated Date

बदायूं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बदायूं के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि भाजपा के लोग प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाएंगे ताकि भाजपा जीत सके। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह ओवैसी और पल्लवी पटेल का सम्मान करते हैं।

पढ़ें :- सीतापुर में 6 लोगों की हत्या पर DGP सख्त, SP से मांगा स्पष्टीकरण  

राजनीति में हमेशा स्थिर रहना चाहिए। जो स्थिर रहता है वही ऊंचाइयां पाता है। जो नेता स्थिर नहीं रह सकता है अपने लक्ष्य के लिए वह आगे नहीं बढ़ सकता। प्रबुद्ध सम्मेलन के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। हर पार्टी का नेता अपनी-अपनी पार्टी का प्रचार करेगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के जो भी बड़े नेता आएंगे वह प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाएंगे और विपक्ष के लोगों को दबाने का दबाव डालेंगे।

इसलिए यह लोग सम्मेलन कर रहे हैं। यह बीजेपी का इतिहास रहा है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हर विपक्ष का नेता भ्रष्टाचारी दिखाई दे रहा है लेकिन जब विपक्ष का नेता उनके पास पहुंच जाता है तो वह बिल्कुल साफ हो जाता है। भाजपा प्रेशर की पॉलिटिक्स करती है। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी यही काम कर रही है।

Advertisement