1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘प्रधानमंत्री ने देश को गुलामी की मानसिकता से उबारा…’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले CM योगी

‘प्रधानमंत्री ने देश को गुलामी की मानसिकता से उबारा…’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले CM योगी

UP News : सीएम योगी ने शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : सीएम योगी ने शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। इस दौरान सीएम योगी ने पीएम मोदी के गुजरात सीएम के रूप में उनके कार्यकाल का उल्लेख किया। इसके साथ ही जब सीएम योगी गोरखपुर के सांसद थे। उन्होंने उस समय को याद कर इन्सेफेलाइटिस की बीमारी का जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा कि ‘मुझे याद है, मैं एक सांसद के रूप में इन्सेफेलाइटिस की लड़ाई को लड़ता था।’

पढ़ें :- ब्रिक्स समिट में New Delhi Dclaration को किया गया स्वीकार, PM मोदी बोले - 'हमारी बैठक सार्थक और रचनात्मक रही...'

सीएम योगी ने कहा कि कई बार भावुक भी होता था कि मासूम बच्चे मर रहे हैं और सरकारें उन बच्चों के लिए कुछ नहीं कर पा रही हैं। यह बीमारी पूर्वी उत्तर प्रदेश के हजारों बच्चों को निगलती थी, उस बीमारी के वैक्सीन को भारत आने में 100 साल लगे हैं, 1905 में जापान ने वैक्सीन बना दी थी। भारत में वैक्सीन 2005 में आई थी। आज इन्सेफेलाइटिस को डबल इंजन की सरकार ने पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

‘विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को नई दिशा’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को गुलामी की मानसिकता से उबारने के साथ ही अपनी विरासत और संस्कृति के संरक्षण तथा सम्मान की दिशा में भी काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का ऐसा दौर है, जिसने देश के विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को नई दिशा दी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी यात्रा को जनता के बीच ले जाने का माध्यम बनेगा।

सीएम योगी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज गुजरात को न केवल वेलफेयर स्टेट के रूप में, बल्कि देश के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर मॉडर्न टेक्नोलॉजी के एक मॉडल के रूप में उन्होंने उस गुजरात को अपने मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष के कालखंड के दौरान देश और दुनिया के आकर्षण का केंद्र बनाया था।

✍️Avinay Mishra

पढ़ें :- 'ग्लोबल साउथ को रूल टेकर से रूल शेपर बनाने का प्रयास...', BRICS समिट में बोले PM मोदी

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com