मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मेरठः मुठभेड़ में लारेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rajni

यूपी के मेरठ में लारेंस बिश्नोई गैंग के सनी काकरान का एक और शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

arrest
शेयर करें

मेरठ। यूपी के मेरठ में लारेंस बिश्नोई गैंग के सनी काकरान का एक और शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंचोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सनी काकरान के शूटर सूरज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सूरज के पैर में गोली लगी है। उसके एक साथी शादमान को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार चल रहा है।

शूटर ने कपड़ा व्यापारी से मांगी थी लाखों की रंगदारी

शूटर ने तीन दिन पहले लावड़ में कपड़ा व्यापारी स्वदेश विकल से लाखों की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी देने से इनकार करने पर उसके शोरूम पर फायरिंग कर दी गई थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सनी काकरान और अतुल जाट ने रंगदारी मांगी थी। शूटर के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

शेयर करें