Shraddha walker murder case: श्रद्धा हत्याकांड में आज एक बड़ा खुलासा हुआ है। CFSL की एक रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि श्रद्धा वाकर के पिता का डीएनए दक्षिण दिल्ली के महरौली जंगल से बरामद की गई हड्डियों से मेल खा गया है। दरअसल, महरौली के जंगलों से पुलिस को जो शव के टुकड़े हड्डियों के तौर पर मिले थे, उनका श्रद्धा के पिता के डीएनए से मिलान हो गया है।
पढ़ें :- झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, पॉलीटेकनिक छात्रों की इंटर्नशिप से लेकर स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास तक मुहर
श्रद्धा वाकर को उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने गला घोंट कर हत्या कर दिया था उसने हत्या करने के बाद श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे और उन्हें दिल्ली के महरौली इलाके के जंगल में फेंक दिया था. पुलिस ने जब तलाशी की तो कई टुकड़े बरामद किए गए. इन टुकड़ों को पुलिस ने जांच के लिए CFSL भेजा था. आफताब की निशानदेही पर बरामद इन हड्डियों की जांच के नतीजे आ गए हैं और ये साफ हो गया है कि ये हड्डियां श्रद्धा की ही हैं.
आफताब ने बताया था कहां फेंकी हड्डियां
इस दिल दहला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड के आरोप में जब से उसका बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला पकड़ा गया था तब से ही रोजाना इस मामले में लगातार कई खुलासे हो रहे थे. जिस तरह की जानकारी आफताब रोजाना दे रहा था, उससे पुलिस को भी संदेह हुआ कि वो उन्हें बरगला रहा है. इसके बाद पुलिस ने आफताब के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग की, जिसको दिल्ली हाई कोर्ट ने इजाजत दे दी.
इसी के साथ-साथ पुलिस कस्टडी में आफताब से हो रही पूछताछ के आधार पर भी पुलिस लगातार जांच कर रही थी. इसी दौरान आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर महरौली के जंगल में फेंकने की बात कही थी. ये बात आफताब ने नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट में भी दोहराई थी. पुलिस ने आफताब की बताई जगहों से हड्डियां बरामद भी कीं. हालांकि ये हड्डियां श्रद्धा की ही हैं, ये जानने के लिए पुलिस ने श्रद्धा के पिता के DNA से इसका मिलान करवाया. अब खुलसा हुआ है कि वो हड्डियां श्रद्धा की ही हैं.
आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद शव के किए थे 35 टुकड़े
आपको बता दें कि, महाराष्ट्र के वसई की रहने वाली वालकर की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने इस साल मई में दिल्ली में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी. पूनावाला ने कथित तौर पर श्रद्धा वालकर के शव के 35 टुकड़े किए थे, और शव के टुकड़ों को दिल्ली शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगाने से पहले तीन हफ्ते तक दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर फ्रिज में रखा था. फिलहाल आफताब न्यायिक हिरासत में है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम इस चर्चित हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है.