Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Shraddha Walkar murder case: पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा, आरी से काटी गईं थी श्रद्धा की हड्डियां

Shraddha Walkar murder case: पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा, आरी से काटी गईं थी श्रद्धा की हड्डियां

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Shraddha Walkar Murder Case: श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा की हड्डियां आरी से काटी गईं थी। मंगलवार को दिल्ली एम्स में हुई पोस्टमार्टम एनालिसिस से ये जानकारी सामने आई है.

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां

हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वॉकर की 23 हड्डियों का पोस्टमार्टम एनालिसिस करवाया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है. दिल्ली पुलिस जनवरी के आखिरी सप्ताह में साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है.

डीएनए में हुई थी हड्डियों की पुष्टि
कथित तौर पर श्रद्धा वॉकर की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर आफताब ने कर दी थी. हत्या के बाद आफताब ने कथित तौर पर उसके शव को टुकड़ों में काटकर फेंक दिया था. इससे पहले उसने शव के टुकड़ों को घर में फ्रिज में रखा था.

आफताब की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने महरौली के जंगल और गुरुग्राम में हड्डियां बरामद की थीं. पिछले महीने एक डीएनए टेस्ट में इन हड्डियों के श्रद्धा के होने की पुष्टि हुई थी. डीएनए टेस्ट के लिए श्रद्धा के पिता के सैंपल का इस्तेमाल किया गया था. पुष्टि के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में हड्डियों का पोस्टमार्टम किया गया.

क्या था पूरा मामला?
आरोपों के मुताबिक, आफताब पूनावाला ने 18 मई को दिल्ली स्थित महरौली में किराए के फ्लैट में झगड़े के बाद श्रद्धा वॉकर की हत्या कर दी थी. उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर दिए और बाद में उन्हें कई दिनों तक शहरभर में ठिकाने लगाता रहा. सूत्रों ने कहा कि कथित तौर पर शरीर को काटने के लिए आरी और ब्लेड का इस्तेमाल किया गया था.

पढ़ें :- दिल्ली में लगातार प्रदर्शनों से व्यापारियों को 3,000 करोड़ रुपए का नुकसान, सप्लाई चेन भी टूटी : CTI

पिता की शिकायत के बाद हुआ था खुलासा
आपको बता दें कि, श्रद्धा की हत्या का खुलासा तब हुआ था जब उसके पिता अक्टूबर 2020 में महाराष्ट्र पुलिस के पास शिकायत लेकर गए. श्रद्धा से कई महीने तक कोई संपर्क न होने के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया था.

श्रद्धा और आफताब एक दूसरे से डेटिंग ऐप पर मिले थे. श्रद्धा के पिता को इस रिश्ते से आपत्ति थी क्योंकि आफताब दूसरे धर्म का था. कुछ दिनों तक कपल मुंबई में रहा, बाद में दोनों पिछले साल दिल्ली आ गए थे और यहां किराये के एक फ्लैट में रहने लगे थे.

Advertisement