Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टॉलीवुड
  3. 33 साल बाद छोटे पर्दे पर दिखेंगीं ‘रामायण की सीता’

33 साल बाद छोटे पर्दे पर दिखेंगीं ‘रामायण की सीता’

By Rajni 

Updated Date

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को कौन नहीं जानता। रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ में सीता की भूमिका निभाकर वह घर-घर में फेमस हो गईं थीं। इस शो ने उन्हें इतना फेम दिया कि लोग आज भी उन्हें सीता के रोल के लिए जानते हैं।

पढ़ें :- हरियाणः एक्ट्रेस व मॉडल पूनम पांडे की मौत, इस बीमारी ने छीन ली जिंदगी

धरतीपुत्र नंदिनी नाम का शो भी कर रही हैं

पिछली बार दीपिका को 1990 में आए शो ‘द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ में देखा गया था। अब 33 साल बाद फिर एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। दीपिका 33 साल बाद टीवी पर कमबैक कर रही हैं। वह धरतीपुत्र नंदिनी नाम का शो कर रही हैं। शो की शूटिंग शुरू हो गई है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।दीपिका ने शो के सेट से कई सारी फोटोज शेयर की हैं। ये फोटोज सीरियल के मुहूर्त की है। उन्होंने सेट पर जो मंदिर बना है, उसकी फोटो भी शेयर की है।

बता दें कि इस शो की प्रोड्यूसर दीपिका खुद ही हैं। बता दें कि दीपिका हिंदी टीवी शो में लंबे समय के बाद नजर आएंगी। उन्होंने 2017 में कलर्स गुजराती पर शो Chutta Chheda किया था।

पढ़ें :- जल्द फ्लोर पर आएगी फरहान की फिल्म ‘जी ले जरा’

वह आयुष्मान खुराना की मूवी बाला, गालिब, नटसम्राट (गुजराती) जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं। दीपिका फ्रीडम फाइटर सरोजिनी नायडू की बायोपिक में भी नजर आएंगी।उन्होंने सरोजिनी नायडू का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था।

Advertisement