कांकेर। हल्बा चौकी में मोर्चा ड्यूटी के दौरान अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर जवान ने खुदकुशी कर ली। घटना से चौकी में हड़कंप मच गया। मृतक जवान चंद्रशेखर यादव धमतरी जिले के रुद्री थाना का रहने वाला था।
पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी
मृतक जवान 15वीं वाहिनी बीजापुर बी कंपनी में तैनात था। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि खुद को गोली मारने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।