Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किरेन रिजिजू ने की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बैठक, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर मांगा समर्थन

किरेन रिजिजू ने की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बैठक, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर मांगा समर्थन

By HO BUREAU 

Updated Date

Kiren Rijiju held a meeting with Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi

Delhi : किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू से कहा कि प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और कथित लाठीचार्ज को लेकर संसद में चर्चा हो। इसके साथ ही यह भी कहा कि गृह मंत्री बयान दें। बैठक में सरकार की तरफ से बिल पर चर्चा की गई। इसमें परिसीमन और FCRA बिल शामिल है।

पढ़ें :- 'माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं...', छात्र प्रदर्शनकारियों से मिले राहुल गांधी

किरेन रिजिजू ने विधेयकों पर समर्थन देने का आग्रह किया, वहीं इन मुद्दों पर राहुल गांधी की तरफ से कोई अंतिम प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्ष का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है। इसको लेकर राजनीतिक दलों से बातचीत कर रही है। सरकार चाहती है कि इस विधेयक पर व्यापक सहमति बने। बिल को पास कराने में कोई बाधा न आए।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi on PM Modi : ‘वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं…’, PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला

सरकार 17, 18 और 19 अगस्त को बुला सकती है संसद का विशेष सत्र

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में छात्रों के मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। संसद में हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित हो गई। केंद्र सरकार परिसीमन बिल को पारित कराने की तैयारी कर रही है। सरकार 17, 18 और 19 अगस्त को संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। इसी सत्र में परिसीमन बिल को पारित करा सकती है।

इससे पहले विपक्ष ने संसद परिसर में मार्च निकाला। प्रियंका गांधी ने कहा कि संदेश ये है कि जो लोग सत्ता में हैं। उनकी लोगों के प्रति जिम्मेदारी है। यह लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं है और न ही कोई राज दरबार है। लोकतंत्र में सत्ता में बैठे लोगों की जनता के प्रति जवाबदेही होती है।

पढ़ें :- 'आप जैसे लोग वही सुनेंगे, जो...', किरेन रिजिजू पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला
नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

 

पढ़ें :- Rahul Gandhi on PM Modi : 'वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं...', PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला

 

 

Advertisement