Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘पीडीए’ फार्मूले के साथ मैदान में उतरेगी सपा, सपा कार्यालय के बाहर लगे ‘इस बार पीडीए सरकार’ के पोस्टर

‘पीडीए’ फार्मूले के साथ मैदान में उतरेगी सपा, सपा कार्यालय के बाहर लगे ‘इस बार पीडीए सरकार’ के पोस्टर

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव हर हाल में आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा के विजय रथ को रोकने की कोशिश में लगे हैं। सूबे में सपा की मजबूत उपस्थिति के साथ लोकसभा की सभी 80 सीटों पर कब्जा करने के लिए अखिलेश ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) का फार्मूला तैयार किया है।

पढ़ें :- विनय शंकर तिवारी का सियासी सफर: पिता हरिशंकर की विरासत से विधायक बनने तक

इसी फार्मूले पर समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए सपा कार्यकर्ता भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर ‘इस बार पीडीए सरकार’ के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं।

इस पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी आंदोलन व विचार हमेशा से ही सामाजिक न्याय का पक्षधर रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समाज के उस तबके के लिए संघर्षरत हैं, जिसे अब तक उसका अधिकार और सम्मान नहीं मिला है। इसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक आते हैं। यही पीडीए है।

Advertisement