1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में दीवाली तोहफाः राज्य कर्मचारियों का बढ़ा चार फीसदी DA और मिलेगा बोनस

यूपी में दीवाली तोहफाः राज्य कर्मचारियों का बढ़ा चार फीसदी DA और मिलेगा बोनस

दीवाली पर राज्य कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। बोनस और चार फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। सरकार के इस फैसले से 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है।

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। दीवाली पर राज्य कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। बोनस और चार फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। सरकार के इस फैसले से 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पढ़ें :- UGC समानता विनियम 2026: विवाद, विरोध और बहस

बोनस के रूप में 6908 रुपए मिलेंगे। योगी सरकार ने राज्यकर्मियों को दिवाली से पहले बोनस देने का ऐलान कर दिया। अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस और सभी राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों को बढ़ी हई दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। राज्यकर्मियों को केंद्रीय कर्मियों की तरह चार फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

भत्ते से राज्य सरकार के खजाने पर हर महीने करीब 300 करोड़ का व्ययभार आएगा। प्रत्येक अराजपत्रित कर्मचारी को अधिकतम 7000 रुपए बोनस दिया जा सकता है। बता दें कि यूपी में अराजपत्रित कर्मचारियों की संख्या 14.82 लाख के करीब है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com