UP News : कानपुर शहर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम के कायाकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ग्रीन पार्क को बड़ी सौगात मिलने के बाद स्टेडियम को नए और भव्य स्वरूप में विकसित किए जाने की तैयारी है। इसी क्रम में आगामी रविवार, 6 सितंबर को ग्रीन पार्क में कानपुर इलेवन बनाम सांसद इलेवन के बीच 15 ओवर का रोमांचक क्रिकेट मैच आयोजित किया जाएगा।
पढ़ें :- धंसी हुई सड़क, दरारें, उफनती बागेन नदी, डायवर्टेड ट्रैफिक और पुलिस बैरिकेडिंग
मैच में देश के विभिन्न हिस्सों से कई सांसद हिस्सा लेंगे। आयोजन को लेकर कानपुर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। खास बात यह होगी कि मैच का उद्घाटन किसी बड़े सेलिब्रिटी के बजाय एक छात्र क्रिकेटर द्वारा कराया जाएगा, जिससे युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का संदेश भी दिया जाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि ग्रीन पार्क स्टेडियम को नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में ग्रीन पार्क उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा स्टेडियम बनेगा, जिसमें करीब 55 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी, जो कि साढ़े 4 सौ करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा।
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि ग्रीन पार्क कानपुर की पहचान और गौरव से जुड़ा हुआ है। इसके आधुनिकीकरण से शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलने के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों को भी बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आगामी सांसद इलेवन और कानपुर इलेवन के बीच होने वाला मुकाबला इसी नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को बताया अपरिपक्व, यूपी में नहीं दी कोई बड़ी जिम्मेदारी
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।