Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Watch: दीपक प्रकाश ने कहा, झारखंड में बढ़ता जा रहा है अवैध कोयले का उत्खनन

Watch: दीपक प्रकाश ने कहा, झारखंड में बढ़ता जा रहा है अवैध कोयले का उत्खनन

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने गुरूवार को राज्य सभा में झारखंड सरकार को कटघरे में खड़ा किया। शून्यकाल में सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मिलीभगत से झारखंड में अवैध कोयले का उत्खनन बढ़ता जा रहा है। साथ ही लोगो की जाने भी जा रही है। पिछले दिनों दस से ज्यादा मौत अवैध उत्खनन के कारण हुई है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध उत्खनन को बढ़ावा देने में पश्चिम बंगाल और झारखंड सरकार की साठगांठ है।

पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]

प्रकाश ने कहा कि राज्य का पुलिस प्रशासन इसमे पूरी तरह संलिप्त है। तीनो कोल कंपनी ईसीएल, बीसीसीएल और सीसीएल के प्रशासन द्वारा एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों के द्वारा स्थानीय थाना में कार्रवाई करने के लिए जब सूचना दी जाती है तो थाना द्वारा इसे अनसुना किया जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य में बढ़ते अवैध खनन की जांच एसआईटी गठित कर कराने की मांग की।

पढ़ें :- क्या टूट जाएगा झारखंड में गठबंधन ? कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर दोनों दलों में नहीं बनी बात!
Advertisement