1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हर स्वाद में घुलने वाली चीनी हुई महंगी, घरेलू बजट पर बढ़ा दबाव

हर स्वाद में घुलने वाली चीनी हुई महंगी, घरेलू बजट पर बढ़ा दबाव

हर घर की रसोई में मिठास घोलने वाली चीनी अब आम लोगों की जेब का स्वाद बिगाड़ती नजर आ रही है।✍️अरविंद कुमार

By HO BUREAU 

Updated Date

Sugar : हर घर की रसोई में मिठास घोलने वाली चीनी अब आम लोगों की जेब का स्वाद बिगाड़ती नजर आ रही है। पिछले करीब 10 दिनों में चीनी की कीमतों में 15 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी ने घरेलू बजट पर दबाव बढ़ा दिया है। अचानक बढ़े दामों का असर अब चीनी से तैयार होने वाले दूसरे खाद्य पदार्थों पर भी दिखाई देने लगा है।

पढ़ें :- Uttarakhand : मंत्री रेखा आर्या ने पति पर दर्ज कराई FIR, मारपीट और जान से मारने की साजिश का आरोप

चीनी महंगी होने का सीधा असर

चीनी महंगी होने का सीधा असर मिठाई, चाय, बेकरी उत्पाद और अन्य मीठे सामान की कीमतों पर पड़ सकता है। त्योहारों के मौसम से पहले कीमतों में यह उछाल आम लोगों के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। घर चलाने वाले लोगों का कहना है कि पहले ही दूध, सब्जी, दाल और रोजमर्रा की कई चीजों के दाम बजट बिगाड़ रहे हैं। ऐसे में चीनी जैसी रोज इस्तेमाल होने वाली चीज के महंगे होने से महीने का खर्च और बढ़ना तय है।

मिठाई और चाय से जुड़े कारोबारियों के सामने भी मुश्किल खड़ी हो गई है। कच्चे माल की लागत बढ़ने के बाद उन्हें या तो अपनी कमाई कम करनी होगी या फिर इसका बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ेगा। आखिर चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े और आने वाले दिनों में इसका आम आदमी की जेब पर कितना असर पड़ेगा?

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- Jantar-Mantar Violence : सुप्रीम कोर्ट की समिति ने प्रभावित लोगों से मांगीं शिकायतें

✍️ अरविंद कुमार

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com