Padma Bhushan To Sundar Pichai: गूगल(Google) और अल्फाबेट(Alphabet) के सीईओ(CEO) सुंदर पिचाई(Sundar Pichai) को शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में उनके करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में व्यापार और उद्योग श्रेणी में 2022 के लिए भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने पिचाई को पुरस्कार सौंपा और कहा कि उनकी “प्रेरणादायक यात्रा भारतीय प्रतिभा के वैश्विक नवाचार में योगदान की पुष्टि करती है”।
पढ़ें :- 'देश को दें जवाब...', पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम की टिप्पणी को लेकर भड़के रविशंकर
आपको बता दें कि, अमेरिका में भारतीय दूत से प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सुंदर पिचाई ने अपने ब्लॉग में कहा कि वह पद्म भूषण देने और उनकी मेजबानी करने के लिए भारतीय राजदूत संधू और को धन्यवाद देना चाहते हैं. इसके लिए वह भारत सरकार और भारत के लोगों के बहुत अभारी हैं और उनके प्रति अपार सम्मान व्यक्त करते हैं. सुदंर पिचाई ने कहा कि भारत उनका एक हिस्सा है. वह जहां भी जाते हैं, इसे अपने साथ ले जाते हैं.
पदम भूषण मिलने पर सुंदर पिचाई ने क्या कहा?
उन्होंने अपने ब्लॉग में कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि एक ऐसे परिवार में बड़े हुए, जिसने सीखा और ज्ञान को अर्जित किया. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत त्याग किया कि उन्हें (सुंदर पिचाई) अपनी रुचियों का पता लगाने के अवसर मिले.
50 वर्षीय पिचाई ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखने के लिए वर्षों में कई बार भारत लौटना आश्चर्यजनक रहा है. उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान से लेकर वॉयस टेक्नॉलोजी तक भारत में किए गए बदलाव दुनिया भर के लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा वह Google और भारत के बीच महान साझेदारी को जारी रखने की आशा करते हैं क्योंकि हम टेक्नॉलोजी के फायदों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करते हैं.
पढ़ें :- मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, कहा - 'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्रगान'
PM Modi के डिजिटल इंडिया की तारीफ
गूगल के सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया को लेकर उनका नजरिया निश्चित रूप से उस प्रगति के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है और मुझे गर्व है कि Google ने दो परिवर्तनकारी दशकों में सरकारों, व्यवसायों और समुदायों के साथ साझेदारी करते हुए भारत में निवेश करना जारी रखा है. हमारे दरवाजे पर आने वाली हर नई तकनीक ने हमारे जीवन को बेहतर बनाया है और उस अनुभव ने मुझे Google के रास्ते पर और दुनियाभर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली तकनीक बनाने में मदद करने का मौका दिया.