Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

By HO BUREAU 

Updated Date

यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

UP News : आतंकवाद निरोधक दस्ता (UP ATS) को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा ले रहा है और उस चंदे की रकम को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन को भारत में जेहाद करने के उद्देश्य से भेज रहा है। यह भी सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त व्यक्ति पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर से प्रभावित है तथा उसके बयान साझा कर लोगों को भारत में हिंसात्मक जेहाद के लिए भड़काता है।

पढ़ें :- Banda : आवासीय विद्यालय में दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ATS की टीम द्वारा पुष्ट किए जाने पर ज्ञात हुआ कि बिहार का रहने वाला है, पूर्व में मेरठ में रहकर एक मदरसे से पढ़ाई कर चुका है। जफर के सोशल मीडिया अकाउंट के विश्लेषण से भी यह बात सामने आई कि वह जैश-ए-मुहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर की कथित भड़काऊ और जेहादी तकरीरें साझा कर लोगों को हिंसात्मक जेहाद के लिए प्रेरित कर रहा था।

यह भी पढ़ें : CM रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, सिनेमैटोग्राफ लाइसेंसिंग में सुधार, अब सिंगल विंडो से मिलेगा लाइसेंस

यूपी एटीएस द्वारा मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर, निवासी ग्राम मीरगंज, थाना रौटा, जनपद पूर्णिया, बिहार को दिनांक 16 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध मु.अ.सं. 13/2026, अंतर्गत धारा 152, 61(2) बीएनएस-2023 तथा 18/38 यूएपी अधिनियम 1967 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Disclaimer

पढ़ें :- गंगा यमुना के बढ़ते जलस्तर और बारिश के बाद जलभराव से मचा हड़कंप, पुलिस और NDRF ने संभाला मोर्चा

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

Rajnish

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement