Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. सेहत का रखें ख्यालः टेस्टी आइसक्रीम हो सकती है आपके लिए खतरनाक !

सेहत का रखें ख्यालः टेस्टी आइसक्रीम हो सकती है आपके लिए खतरनाक !

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली।  गर्मियों में एक चीज सभी को बेहद पसंद है वो है आइसक्रीम। जब भी गर्मी आती है तब आइसक्रीम खाने के लिए लोग लालायित रहते हैं। खासकर बच्चों की बात करें तो बच्चे बस मौका ढूंढते हैं कि एक बार आइसक्रीम मिल जाए। लेकिन क्या आपको पता है आइसक्रीम ना सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि बड़े भी बिना वक्त जाने खाए तो उनके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी  

चलिए जानते है वो कौन-सा वक्त है जिस समय आइसक्रीम नहीं खाना चाहिए। अगर  आप आइसक्रीम का सेवन करते हैं तो इसके कितनी देर बाद आपको पानी पीना चाहिए। इसे भी जानना जरूरी है। अगर आपको हर वक्त आइसक्रीम खाना पसंद है तो आप बेशक आइसक्रीम खाइए, लेकिन सुबह उठकर आप आइसक्रीम बिल्कुल ना खाएं क्योंकि इससे आपके पेट पर असर पड़ेगा। इससे ना सिर्फ आपको हानि होगी बल्कि तबीयत भी आपकी खराब हो जाएगी।

आइसक्रीम खाने के बाद क्यों लगती है प्यास

कुछ लोगों को आइसक्रीम खाने के बाद जोरों की प्यास भी लग जाती है। यह सिर्फ कुछ ही व्यक्तियों के साथ नहीं होता बल्कि कई ऐसे लोग हैं जिनके साथ ऐसा होता है। दरअसल इसके पीछे साइंटिफिक रिजन भी है। एक रिसर्च की मानें तो आइसक्रीम शुगर और सोडियम से मिलकर बना होता है।

जब भी आप आइसक्रीम का सेवन करते हैं तो आपके ब्लड में यह दोनों चीज मिल जाते हैं। ब्लड का प्रवाह लगातार होता रहता है। इसीलिए पूरे शरीर में आइसक्रीम में मिले यह मिश्रण जाता है । इसके बाद आपके शरीर में मौजूद सेल्स पानी चूसने लगते हैं। और यही कारण बन जाता है कि आइसक्रीम खाने के बाद आपको प्यास लगने लगती है।

पढ़ें :- दिल्ली में केजरीवाल सरकार के दवा घोटाले के खिलाफ फूटा भाजपा का गुस्सा, ‘आप’ कार्यालय पर किया विशाल प्रदर्शन

कब पिएं पानी ?

इस सवाल का जवाब तो आपको पता चल गया कि प्यास क्यों लगती है। अब सवाल यह भी उठता है कि पानी का सेवन कब किया जाए। तो यह तो साफ है कि आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद आपको पानी नहीं पीना है। यह आपकी सेहत पर असर डाल सकता है।

एक तो आइसक्रीम ठंडी होती है उसके बाद अगर आप पानी पीते है तो इससे आपका गला खराब हो सकता है। आपके गले में खराश हो सकती है। आपको गले में दर्द होगा इससे इसीलिए कोशिश करें की आइसक्रीम खाने के काफी देर बाद ही पानी पीएं।

Advertisement