1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबादः शिक्षक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार की खुदकुशी, घर में पसरा मातम

फर्रुखाबादः शिक्षक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार की खुदकुशी, घर में पसरा मातम

यूपी के फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी में शुक्रवार को रिटायर फौजी के पुत्र ने गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। हादसे  के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

By Rakesh 

Updated Date

फर्रुखाबादयूपी के फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी में शुक्रवार को रिटायर फौजी के पुत्र ने गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। हादसे  के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी। उसकी नियुक्ति आर्मी स्कूल में हो गई थी। आज उसे पहले दिन शिक्षण कार्य करने स्कूल जाना था।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

सौरभ दुबे (22) पुत्र राकेश दुबे ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कनपटी में गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व ही आर्मी स्कूल फतेहगढ़ में उसका चयन शिक्षक के तौर पर हुआ था।

शुक्रवार को उसके स्कूल में पढ़ाने का पहला दिन था। सौरभ के बड़े भाई आलोक दुबे सेना में मेजर पद पर  फतेहगढ में तैनात हैं। एक बहन है। अपने पुत्र का शव देख मां कृष्णा देवी व अन्य परिजनों का रो रो बुरा हाल हो गया।

मां कृष्णा देवी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। सौरभ के पिता राकेश दुबे कुछ साल पूर्व ही सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह वर्तमान में दिल्ली में नौकरी कर रहे हैं। सौरभ ने आत्महत्या क्यों की है। इसका कारण पता नहीं चल सका है।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com