1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Barabanki : नदी में बहता मिला प्लास्टिक बोरे में अज्ञात महिला का शव, गले में बंधी रस्सी और शरीर पर गंभीर चोट के निशान

Barabanki : नदी में बहता मिला प्लास्टिक बोरे में अज्ञात महिला का शव, गले में बंधी रस्सी और शरीर पर गंभीर चोट के निशान

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कल्याणी नदी में एक प्लास्टिक के बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची।

By up bureau 

Updated Date

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कल्याणी नदी में एक प्लास्टिक के बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव को बोरे में डालकर नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि महिला के शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे और गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

पूरा मामला बाराबंकी में फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतबापुर का है। जहां क्षेत्र के कुछ लोगों ने कल्याणी नदी की धारा में बह रहे एक प्लास्टिक के बोरे को देखा। जिसमें किसी महिला का शव बंधा हुआ था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद फतेहपुर थाने की पुलिस कई टीमों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोर को नदी से निकालवाया। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस किसी अन्य स्थान पर महिला की हत्या करने के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर नदी में फेंकने की आशंका जता रही है। क्योंकि महिला के शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे और गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com