Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबादः खेल-खेल में बच्चे ने रस्सी समझकर सांप को चबा लिया, जानें क्या है मासूम का हाल  

फर्रुखाबादः खेल-खेल में बच्चे ने रस्सी समझकर सांप को चबा लिया, जानें क्या है मासूम का हाल  

By Rajni 

Updated Date

फर्रुखाबाद। जब ईश्वर मेहरबान हो तब उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ऐसा ही एक वाकया यूपी के फर्रुखाबाद में हुआ है। जहां शनिवार सुबह साढ़े तीन साल के बच्चे ने सांप को रस्सी समझकर चबा लिया।

पढ़ें :- बहराइच में भैंस ने ले ली बच्चे की जान, परिजनों में कोहराम

इस दौरान सांप की मौत हो गई। बच्चे की दादी ने जब यह देखा तो वह घबरा गईं। बच्चे की हालत अभी ठीक है। लोहिया अस्प्ताल के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे छोड़ दिया है।

घर के आंगन में खेल रहा था बच्चा

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव मदनापुर निवासी दिनेश कुमार का साढ़े तीन साल का बेटा अक्षय दोपहर करीब तीन बजे घर के आंगन में खेल रहा था। आंगन में एक दीवार पर प्लास्टर नहीं है। उसी के किनारे पर एक सांप का बच्चा आ गया। मासूम ने उसे रस्सी समझकर पकड़ लिया। उसने दांतों से सांप को खूब चबाया।

दादी ने जब देखा तो सबसे पहले सांप को उससे छुड़ाया और बच्चे का मुंह साफ किया। बच्चे की मां रसोई में काम कर रही थी। वहीं दादी घर के कुछ और काम कर रही थी। बच्चा अकेले आंगन में खेल रहा था।

पढ़ें :- सुल्तानपुर में मां और पिता का शव देख चीख पड़े बच्चे, जानें क्या था मामला

बच्चे के पिता किसानी का काम करते हैं। वह घर पर नहीं थे। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में डॉ. मोहम्मद अलीम अंसारी ने बच्चे का स्वास्थ परीक्षण किया। काफी देर इलाज करने के बाद उसे स्वस्थ घोषित कर दिया।

Advertisement