Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः देश व प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर, अंबाला में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का भव्य स्वागत

हरियाणाः देश व प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर, अंबाला में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का भव्य स्वागत

By Rakesh 

Updated Date

अंबाला। अंबाला शहर के हुड्डा ग्राउंड में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस यात्रा का भरपूर लाभ उठाया तथा केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की जमकर सराहना की। लोगों ने बताया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड व अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर विधायक असीम गोयल भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

उन्होंने कहा कि आज विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा अंबाला के सेक्टर आठ ग्राउंड में पहुंची है। बहुत से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग इस यात्रा से काफी संतुष्ट हैं। इससे पहले विधायक ने लोगों को शपथ दिलाई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सुगमता से मिल रहा है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी लोगों के लिए खुशहाली लेकर आई है। देश व प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर है।

आज भारत मदद करने वाला देश बनाः असीम गोयल 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पूर्ण आहुति डालनी होगी, तभी हम इस संकल्प को पूरा करने में सफल होगें। उन्होंने कहा कि आज भारत मदद लेने वाला देश नहीं बल्कि मदद करने वाला देश बन चुका हैं।

कहा कि कोरोना काल में जहां विकसित राष्ट्र अन्य देशों की मदद करने से पीछे हट गए थे, वहीं मोदी जी ने न्यू पपुआ गिनी देश के दो करोड़ लोगों के लिए 4 करोड़ वैक्सिन उपलब्ध करवाई। आज इस यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि वह किस प्रकार टीकाकरणा का लाभ उठाकर स्वस्थ रह सकते हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा
Advertisement