1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘क्या भाजपा के ट्रोल्स को भी कर दिया माफ?…’, PM मोदी पर चिदंबरम का हमला

‘क्या भाजपा के ट्रोल्स को भी कर दिया माफ?…’, PM मोदी पर चिदंबरम का हमला

Chidambaram on PM Modi : "जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनकी मां को भी गालियां दी गईं।" पीएम मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर यह बात कही...

By HO BUREAU 

Updated Date

Chidambaram on PM Modi :जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनकी मां को भी गालियां दी गईं।” पीएम मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर यह बात कही, इसी पर ही विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा कि क्या माननीय प्रधानमंत्री ने भाजपा के उन ट्रोल्स को भी माफ कर दिया है, जो सरकार की आलोचना करने वाली पोस्ट्स पर अपमानजनक और गंदी टिप्पणियां करते हैं?

पढ़ें :- 'कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी विकासशील देशों पर डालना उचित नहीं...', NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी से जुड़े कुछ ट्रोल्स सोशल मीडिया पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

सभ्य समाज में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल ठीक नहीं : PM मोदी

वीडियो में पीएम मोदी कहा कि हमारी बेटियों द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाना चिंता का विषय है। इन गुमराह बच्चों को माफ किए जाने की जरूरत है। कुछ शरारती बच्चों ने मेरे और मेरी स्वर्गीय माता के खिलाफ गंदी गालियों का इस्तेमाल किया। सभ्य समाज में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल ठीक नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा, अगर दांत गलती से जीभ को काट ले तो हम दांत को तोड़ते नहीं हैं, क्योंकि दोनों हमारे ही हैं। उसी तरह हमारे बच्चे भी हमारे अपने हैं।” उन्होंने कहा कि बचपन में सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है।

‘यह मेरी पहली और आखिरी गलती’

पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली लड़की ने माफी मांगी। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी, जहां प्रदर्शन चल रहा था। वहां कई समूह प्रधानमंत्री मोदी को गालियां दे रहे थे। मैं उनके प्रभाव में आ गई और मैंने भी कई अनुचित बातें कह दीं। मैं केवल 15 साल की हूं। मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था।

पढ़ें :- अन्नपूर्णा योजना की किस्त जारी, PM मोदी बोले - 'बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद अटके हुए प्रोजेक्ट को नई रफ्तार'

उन्होंने कहा, यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं भविष्य में कभी भी इस तरह की बात नहीं कहूंगी और न ही कुछ पोस्ट करूंगी। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे अपने किए पर गहरा शर्मिंदगी है और मैं किसी की आंखों में नहीं देख पा रही हूं। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।

Written By – AVINAY MISHRA

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

 

पढ़ें :- PM मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर दिल्ली बीजेपी का बड़ा अभियान, यमुना सफाई पर 8 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com