Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई अब ‘बजरंगबली’ पर आई

कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई अब ‘बजरंगबली’ पर आई

By Rajni 

Updated Date

कर्नाटक । कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों के आरोप-प्रत्यारोप से चुनावी लड़ाई रोचक दौर में पहुंच गई है। वहां 10 मई को मतदान होगा और परिणाम 13 मई को आएगा। अल्पसंख्यक मतों को रिझाने के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि यदि वह सत्ता में आती है तो बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा देगी। इस पर भाजपा की तरफ से काफी तीखी प्रतिक्रिया की गई है। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई अब बजरंगबली पर आ गई है।

पढ़ें :- 'राष्ट्र प्रथम विचारधारा पर युवाओं के विश्वास को दर्शाती है...', ABVP की DUSU जीत पर बोले अमित शाह

कर्नाटक में मंगलवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने पहले कई सालों तक राम को भी कैद किया था। अब बजरंगबली को कैद करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपने का पुनः मन बना लिया है।

Advertisement