मेरठ। मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के बहसूमा थाने में तैनात एक दरोगा ने मेरठ जाते समय रास्ते में स्थित एनएच-34 मेरठ-पौडी हाईवे टोल पर जैसे ही पहुंचा तो टोलकर्मी द्वारा टोल टैक्स मांगने पर दरोग़ा ने टोल देने से मना कर दिया और पिस्टल निकाल लिया और टोलकर्मी पर तानने का प्रयास किया।
पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग
पिस्टल देख टोलकर्मी डर गया। मामला टोल पर लगे कैमरे में कैद हो गया। टोलकर्मी ने पूरा प्रकरण टोल मैनेजर को बताया जिसके बाद टोल मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पूरी घटना को देखा। सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरें देख दरोगा की दबंगई सामने आ गई। टोल मैनेजर ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने अधिकारियों को दी है। वही पुरे मामले पर जाँच जारी है