मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

‘द केरला स्टोरी’ को नहीं मिल रहे OTT खरीददार, जानें क्या है कारण

Rakesh

सुदीप्तो सेन ने ये खुद बताया है कि फिल्म के लिए ओटीटी से उन्हें अच्छी डील नहीं मिल रही है। इससे परेशान सुदीप्तो सेन ने कहा है कि उन्हें लगता है कि इंडस्ट्री का एक वर्ग उन्हें उनकी इस सफलता के लिए सजा देना चाहता है।

story
शेयर करें

मुंबई। पिछले दिनों बॉलीवुड में सुर्खियों में रहने वाली सुपरहिट फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ रही। जिसका कई लोगों ने समर्थन किया। वहीं कुछ लोगों ने इसको लेकर  राजनीति भी की। इस फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

पांच सप्ताह तक थिएटर में लगी रही। इस फिल्म ने कमाई भी अच्छी खासी की है। डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने इसकी रिलीज से पहले बताया था कि फिल्म में केरल की कुछ महिलाओं की कहानी बताई गई है। अब इस फिल्म के मेकर्स फिल्म को ओटीटी पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन ओटीटी पर अच्छी डील नहीं मिलने से सुदीप्तो सेन काफी निराश हैं।

एक वर्ग फिल्म से काफी नाराज

एक रिपोर्ट के अनुसार सुदीप्तो सेन ने ये खुद बताया है कि फिल्म के लिए ओटीटी से उन्हें अच्छी डील नहीं मिल रही है। इससे परेशान सुदीप्तो सेन ने कहा है कि उन्हें लगता है कि इंडस्ट्री का एक वर्ग उन्हें उनकी इस सफलता के लिए सजा देना चाहता है।

उन्हें ऐसा लगता है कि केरल की स्टोरी की सफलता ने कई लोगों को परेशान किया है। वहीं खबर ये भी सामने आई है कि ओटीटी फ्लेटफार्म्स ऐसी फिल्में चाहते हैं जो मनोरंजक और क्रिएटिव हो।केरल स्टोरी एक प्रोपगेंडा के रूप में सामने आई है। इसके अलावा दर्शकों का एक खास वर्ग इस फिल्म से काफी नाराज भी है।

5 सप्ताह तक थिएटर पर चली फिल्म

फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाली अदा शर्मा ने फिल्म को लेकर कहा कि वो आभारी हैं कि फिल्म इतनी अच्छी कमाई कर रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद पांच सप्ताह तक किसी फिल्म का  थिएटर में चलना उन्हें सपने जैसा लग रहा था और वो बहुत आभारी हैं।

वहीं अदा ने ये भी कहा कि ये फिल्म आतंकवाद के खिलाफ है न कि किसी खास समुदाय के  खिलाफ। वहीं द केरल स्टोरी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी ये बयान दिया था कि यदि ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन करती है तो उन्हें परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

शेयर करें