Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 15 को थी शादी, इसके पहले ही युवती ने फंदे से लटककर दे दी जान  

15 को थी शादी, इसके पहले ही युवती ने फंदे से लटककर दे दी जान  

By Rajni 

Updated Date

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले के सुबेहा के हरचन्द्रपुर गांव निवासी युवती की 15 मई को शादी थी। इस दौरान वह गुरुवार की रात घर से कहीं चली गई। परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से दुपट्टे से लटकती मिली।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

19 वर्षीय संगीता पुत्री रामकेश गुरुवार की रात घर से कहीं चली गयी थी। सुबह पुत्री को घर पर न पाकर परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से दुपट्टा से लटका पुत्री का शव मिला।

ग्रामीणों का कहना हैं घरेलू कलह की वजह से संगीता ने आत्महत्या कर ली। संगीता की 15 मई को शादी होनी थी। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जेएल अस्थाना ने पहुँचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

Advertisement