Satyendar Jain VIP treatment row: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंद आप के मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियो लीक मामले में नया खुलासा हुआ है. कुछ दिन पहले उनका जेल के अंदर से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स उनको मसाज देता दिख रहा था। और आप ने दावा किया था वह शख्स फिजियोथेरेपिस्ट है। अब तिहाड़ जेल के सूत्रों से पता चला है कि वो शख्स कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है, बल्कि वो तो रेप के केस में सजा काट रहा एक कैदी है. सूत्रों से पता चला है कि उसका नाम रिंकू है. रिंकू पर POCSO की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत आरोप लगाए गए हैं.
पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार
पूर्व में उसे AAP सरकार ने फिजियोथेरेपिस्ट बताया था। तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक जो शख्स सत्येंद्र जैन की मालिश कर रहा था, वह कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि नाबालिग से रेप के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी है. तिहाड़ जेल के सूत्रों के अनुसार, सत्येंद्र दैन की मालिश करने वाला शख्स एक कैदी है जिसका नाम रिंकू है जोकि फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है. रिकू एक बलात्कार के मामले में कैदी है, जिस पर POCSO की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत आरोप लगाए गए हैं. रिंकू का केस एफआईआर नंबर 121/2021 है.
देखें मसाज का वीडियो:
केजरीवाल का 'मसाज मॉडल'
'आम आदमी' पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के तिहाड़ जेल में अपने 'खास आदमी' सत्येंद्र जैन को दी जा रही यह मसाज सेवा उनके तथाकथित नई और परिवर्तनकारी राजनीति का प्रमाण है।
पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आज भ्रष्टाचार की पर्याय बन चुकी है। pic.twitter.com/0eVBCIkjFp
— Sambit Patra (@sambitswaraj) November 19, 2022
कोर्ट में वीडियो वायरल होने के मामला
बता दें कि फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की मसाज का वीडियो वायरल होने के बाद 19 नवंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया था। इसमें लीक वीडियो के लेकर ईडी से अगली सुनवाई में जवाब मांगा गया है।
गौरतलब है कि सत्येंद्र जैन की लीगल टीम ने विशेष न्यायाधीश विकास ढुल की कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि शपथ पत्र देने के बावजूद ईडी ने जेल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लीक किया है।
पढ़ें :- बंगाल में BJP की आंधी? एग्जिट पोल vs असली सच्चाई
ईडी का दावा, जेल में सत्येंद्र जैन को दी जा रही विशेष सुविधा
बता दें कि 9 नवंबर को जमानत अर्जी का विरोध करते हुए ईडी की तरफ से आरोप लगाया गया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को विशेष सुविधाएं मिल रही हैं। ईडी ने अपना पक्ष रखते हुए यह भी कहा था कि जेल के अंदर बाहरी लोग उनकी मसाज कर रहे हैं। यह भी दावा किया था कि सत्येंद्र जैन को विशेष भोजन दिया जा रहा है।
ईडी ने दिया था वीडियो न लीक करने का शपथ पत्र
इसके साथ ही ईडी ने अपने इस आरोप के संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट को दिखाई थी। इस दौरान यह शपथ पत्र भी दिया था कि वह इस वीडियो को किसी को नहीं देंगे। इसके बाद 19 नवंबर की सुबह जेल में सत्येंद्र जैन की मसाज का एक वीडियो वायरल हुआ तो उनकी लीगल टीम ने कोर्ट का रुख किया है।