Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः बालोद में शिक्षिका ने लगाई फांसी, कमरे में मिला सुसाइड नोट

छत्तीसगढ़ः बालोद में शिक्षिका ने लगाई फांसी, कमरे में मिला सुसाइड नोट

By Rakesh 

Updated Date

बालोद। बालोद सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बालोद शहर के नयापारा वार्ड में महिला (23) ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट और एक मोबाइल मिला है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

आत्महत्या करने वाली महिला का नाम आरती नेताम पति हरीश नेताम है। महिला एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी। वहीं उसका पति एक निजी मेडिकल स्टोर्स में कर्मचारी के रूप में काम करता है। जब यह घटना घटी तो उसका पति अपने निजी काम से शहर गया था।

जब घर आकर देखा तो महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। सूचना पर मौके पर बालोद थाने की टीम पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement