Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी,शाह और बिहार के सीएम नीतीश को जान से मारने की धमकी, रंगदारी भी मांगी

मोदी,शाह और बिहार के सीएम नीतीश को जान से मारने की धमकी, रंगदारी भी मांगी

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत

बुधवार को एक शख्स ने दिल्ली पुलिस को फोन कर हत्या की धमकी दी। धमकी देने वाले आरोपी की पहचान मादीपुर निवासी सुधीर शर्मा के रूप में हुई है। दिल्ली बाहरी के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई।

जिसमें फोन करने वाले ने 10 करोड़ रुपए नहीं देने पर बिहार के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। इसकी लोकेशन नांगलोई इलाके में मिली है। फिर सुबह 10:54 बजे उसी कॉलर ने 2 करोड़ रुपए नहीं देने पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी। सभी कॉल मोबाइल नंबर 09871493972 पर किए गए थे।

उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मरने की धमकी मिलने के बाद पार्टी कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही कार्यालय में गाड़ियों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।

पढ़ें :- Bihar : 17 जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी; बारिश और बिजली गिरने की आशंका
Advertisement