Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. झारखंडः कोयला खदान धंसने से बालक सहित तीन की मौत, मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन

झारखंडः कोयला खदान धंसने से बालक सहित तीन की मौत, मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन

By Rajni 

Updated Date

धनबाद। झारखंड के धनबाद में शुक्रवार को बंद पड़े कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। खदान धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 साल का बालक भी शामिल है। घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के झरिया स्थित भौंरा माइंस में सुबह साढ़े 10 बजे हुई।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में सैकड़ों लोग अवैध रूप से कोयला निकालते हैं। आज जब कोयला निकालने का काम चल रहा था, तो अचानक जोरदार आवाज के साथ खदान धंसा और कई लोग इसमें दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने 3 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर, धनबाद के SP संजीव कुमार ने बताया कि BCCL के अवैध खदान ढहने की सूचना मिली है। एक शव बरामद कर लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी कितने लोग अंदर दबे हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हम BCCL की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में मारे गये 2 लोगों की पहचान हुई है। इनमें 10 वर्षीय जितेंद्र यादव और 25 वर्षीय मदन प्रसाद शामिल हैं। तीसरे व्यक्ति की पहचान अबतक नहीं हो सकी है। मृतकों के परिजन दोपहर शव लेकर भौंरा एरिया के GM ऑफिस पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- हरियाणाः सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे युवक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत
Advertisement