1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोहरे का कहर: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस समेत तीन वाहन टकराए, 28 लोग घायल, कई गंभीर

कोहरे का कहर: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस समेत तीन वाहन टकराए, 28 लोग घायल, कई गंभीर

बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह कोहरे के कारण रोडवेज बस समेत तीन वाहन टकरा गए। हादसा गांव सिथरा के नजदीक हुआ। 28 लोग घायल हुए हैं। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। बरेली में कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।

By Rakesh 

Updated Date

बरेली। बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह कोहरे के कारण रोडवेज बस समेत तीन वाहन टकरा गए। हादसा गांव सिथरा के नजदीक हुआ। 28 लोग घायल हुए हैं। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। बरेली में कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया।

पढ़ें :- UP: गोरखपुर में भीषण हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में 2 बच्चों सहित 5 की मौत, उजड़ गया परिवार

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव सिथरा के नजदीक रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। इसी बीच बरेली की तरफ से आई इको गाड़ी भी बस से जा टकरा गई। हादसे में 28 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

हाफिजगंज थाना क्षेत्र में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह करीब सात बजे कोहरे के कारण 15 मीटर दूर का भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। इसी दौरान पीलीभीत डिपो की बस सवारियों को लेकर बरेली जा रही थी। गांव सिथरा के नजदीक कोहरे के कारण बस और ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक गड्ढे में उतर गया। उसके पीछे आ रही सवारियों से भरी इको गाड़ी बस से भिड़ गई। हादसे से चीख-पुकार मच गई।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को शहर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में रोडवेज बस में सवार 20 यात्री और इको गाड़ी में बैठे आठ लोग घायल हुए हैं। इको सवार लोगों की हालत गंभीर है। ये सभी लोग बरेली से पीलीभीत जा रहे थे। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

पढ़ें :- UP- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पर पलटी बस, छह यात्रियों की मौत और 40 घायल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com