Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Bike Riding Safety Tips : बाइक चलाते समय इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी

Bike Riding Safety Tips : बाइक चलाते समय इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, विकास आर्य : आपने अकसर देखा होगा कई युवा अपनी बाइक को बेहद ही गलत तरीके से चलाते हैं। बाइक चलाते समय एक गलती आपको महंगी पड़ सकती है। इसलिए आपको बाइक चलाते समय बेहद ही सर्तक रहना चाहिए। साथ ही यातायात के सभी नियमों का पालन भी करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बाइक चलाते समय बरते जाने वाली सावधानियों के बारे में बता रहे हैं।

पढ़ें :- महिंद्रा एंड महिंद्रा की जून बिक्री में 37 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी, बिके 1.06 लाख से अधिक वाहन

स्पीड नियंत्रण में रखें 

बाइक राइड करते समय आपको हमेशा गति को अपने कंट्रोल में रखना चाहिए। बेशक आप अच्छी बाइक चलाते होंगे लेकिन कई बार ओवर कांफिडेंश भी मुसिबत का कारण बन जाता है। बाइक चलाते समय स्पीड को उतना ही बढ़ाए जितना आप कंट्रोल कर सकें। अधिकतर एक्सीडेंट तेज रफ्तार की वजह से ही होते हैं।

सस्ता हेलमेट लेने से बचें
 
लोग बाइक तो महंगी खरीद लेते हैं, लेकिन उनके सिर को बचाने वाले हेलमेट को लेते समय कंजूसी कर जाते हैं और कोई भी सस्ता हेलमेट ले लेते हैं। लेकिन ये बात ध्यान दें कि सस्ता हेलमेट दुर्घटना के समय आपके सिर की सुरक्षा नहीं कर पाता है। इसकी वजह से आपको बड़ी परेशानी हो सकती है। बाइक चालते समय सर्टिफाइड अच्छी क्वालिटी का ही हेलमेट खरीदें। .

दोनों ब्रेक के यूज को समझें

बाइक राइड करते समय दोनों ब्रेक का इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए। केवल आगे का ब्रेक लगाने से बाइक पलट सकती है। इसी तरह दुर्घटना को रोकने के लिए कई बार आपको दोनों ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ सकती है, इसके लिए आपको दोनों ही ब्रेक के इस्तेमाल को सिखना चाहिए।

पढ़ें :- कम बजट में बेस्ट बाइक 2026: सस्ती, टिकाऊ और दमदार माइलेज वाली 3 शानदार ऑप्शन

मोड से पहले इंडिकेटर जरूर दें  

बाइक चलाते समय यदि आपको दाए या बाए मुड़ना है तो इसके लिए इंडिकेटर जरूर दें। इससे पीछे की गाड़ियों को पता चल जाएगा कि आप किस दिशा में जाना चाहते हैं। ऐसे ही किसी भी दिशा में बाइक मोड़ देने से कई बार हादसे हो जाते हैं।

ABS सिस्टम वाली Bike खरीदें

अब कई बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आने लगा है। ये तकनीक कई दुर्घटनाओं को रोकने में मददगार साबित होती है। अगर आप भी बाइक लेना चाहते हैं तो ABS सिस्टम वाली बाइक को ही खरीदें।

पढ़ें :- आम जनता के बजट में इलेक्ट्रिक कारें: सस्ती EV का बढ़ता बाजार
Advertisement