Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. उत्तराखंडः पर्यटकों की जेबें होंगी ढीलीं, कॉर्बेट पार्क का शुल्क तीन गुना तक बढ़ा

उत्तराखंडः पर्यटकों की जेबें होंगी ढीलीं, कॉर्बेट पार्क का शुल्क तीन गुना तक बढ़ा

By Rakesh 

Updated Date

रामनगर। उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की जेबें अब ढीली होने जा रही हैं। कॉर्बेट पार्क घूमने का शुल्क तीन गुना तक महंगा हो गया है। लंबे समय बाद कॉर्बेट पार्क में सफारी व नाइट स्टे के रेट बढ़ गए हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

अब कॉर्बेट पार्क में भ्रमण के रेट पहले के मुताबिक तीन गुना बढ़ गए हैं। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क में भ्रमण करना अब पर्यटकों के लिए तीन गुना तक महंगा हो गया है। इसमें दैनिक भ्रमण में तीन गुना जबकि रात्रि विश्राम में डेढ़ से दो गुना की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि हर वर्ष देश विदेश से लाखों पर्यटक कॉर्बेट पार्क के वनों और वन्य जीवों के दीदार के लिए पहुंचते हैं।

950 रुपए का शुल्क बढ़कर अब तीन हज़ार हुआ

वहीं कॉर्बेट पार्क आने वाले पर्यटक पार्क के अलग अलग जोन में रात्रि विश्राम के साथ ही डे विजिट सफारी का भी लुत्फ उठाते हैं। बता दें कि पहले कॉर्बेट में डे-विजिट सफारी के लिए पर्यटकों को 950 रुपए का शुल्क ऑनलाइन ज़मा करना पड़ता था। जिसे बढ़ाकर अब तीन हज़ार रुपए कर दिया गया है।

कॉर्बेट पार्क के डिप्टी डायरेक्टर दिगांत नायक ने बताया कि 2009 से कॉर्बेट में बुकिंग की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई थी, तब से भ्रमण शुल्क को बढ़ाया नहीं गया था। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा शुल्क बढ़ाने का शासनादेश कॉर्बेट प्रशासन को मिला है। जिसमें तीन गुना तक भ्रमण शुल्क व रात्रि विश्राम शुल्क भी डेढ़ से दो गुना तक बढ़ाया गया है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Advertisement