1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ट्रांसफरः देवीपाटन मण्डल के नए मण्डलायुक्त बनें योगेश्वर राम मिश्र

ट्रांसफरः देवीपाटन मण्डल के नए मण्डलायुक्त बनें योगेश्वर राम मिश्र

यूपी में निकाय चुनाव के बाद योगी सरकार ने शुक्रवार (19 मई) को सूबे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। मिर्जापुर के कमिश्नर रहे योगेश्वर राम मिश्र को देवीपाटन मण्डल का नया मण्डलायुक्त बनाया गया है।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी में निकाय चुनाव के बाद योगी सरकार ने शुक्रवार (19 मई) को सूबे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। मिर्जापुर के कमिश्नर रहे योगेश्वर राम मिश्र को देवीपाटन मण्डल का नया मण्डलायुक्त बनाया गया है।

पढ़ें :- UP : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद मुस्‍ल‍िम समाज से नाराज हुईं मायावती

इसके अलावा देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेंद्र प्रसाद को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। जबकि आईएएस सुधीर बोबडे अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, आईएएस लोकेश एम बस्ती मंडलायुक्त, दिनेश चंद्र को डीएम सहारनपुर और मोनिका रानी को डीएम बहराइच बनाया गया है। आईएएस अखिलेश सिंह का सहारनपुर से स्थानांतरण कर दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com