नई दिल्ली। दिल्ली के आरकेपुरम इलाके के अंबेडकर बस्ती में रविवार को दो युवतियों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें :- PM मोदी 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा कार्यक्रम
घटना के पीछे पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। हमलावरों का युवतियों के भाई के साथ पैसे का विवाद चल रहा था। हमलावर युवतियों के भाई से पैसा लेने आए थे। लेकिन युवक के न मिलने पर हमलावरों का उसकी दोनों बहनों से विवाद हो गया।
इसी दौरान हमलावरों ने दोनों बहनों पर गोली चला दी। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायल बहनों को अस्पताल पहंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है। उधर,पुलिस ने हत्या के आरोप में अर्जुन और माइकल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीएम केजरीवाल ने जताया दुख
उन्होंने ट्विट कर कहा कि महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
पढ़ें :- EVM को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट के बाहर वकीलों का प्रदर्शन; पेपर बैलेट की मांग
जिन लोगों को दिल्ली की क़ानून व्यवस्था संभालनी है, वो क़ानून व्यवस्था ठीक करने के बजाए पूरी दिल्ली सरकार पर क़ब्ज़ा करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की क़ानून व्यवस्था LG की बजाय ‘आप’ सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती।